एनएच-39 बरगवां में बेकाबू ऑटो वाहन पलटा

सिंगरौली । सिंगरौली तरफ से रेलवे स्टेशन बरगवां ट्रेन पकड़ने ऑटो वाहन में सवार होकर आ रहे थे कि बरगवां ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर ऑटो वाहन पलट गया और इस हादसे में 8 मुसाफिर घायल हो गये। सभी घायलो को इलाज बैढ़न के निजी अस्पताल में चल रहा है। घायलो में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम स्थल पहुंच घायलो को अस्पताल के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार एक ऑटो वाहन सवारियों को लेकर सिंगरौली अंचल से रेलवे स्टेशन बरगवां आ रहा था कि आज दिन बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले ही ओवर ब्रिज के पास गड्ढे से बचने के लिए चालक ने ऑटो वाहन का स्टेरिंग घुमा दिया, जहां बेकाबू ऑटो वाहन पलट कर चारों खाने चित हो गया। वाहन में सवार रामलाल पिता परषोत्तम उम्र 48 वर्ष निवासी कनुहर, मुरली कोल पिता चैतु कोल उम्र 32 वर्ष निवासी चटका, पप्पू बैगा पिता बलराम उम्र 42 वर्ष निवासी झिंगुरदह, मुन्ना बैगा पिता रामविचारे बैगा उम्र 24 वर्ष निवासी चतरी, संतराम बैगा पिता परषोत्तम उम्र 22 वर्ष निवासी कनुहर, दीनदयाल बैस पिता माता प्रसाद बैस उम्र 43 वर्ष निवासी कनुहर एवं दो अन्य घायल हैं। दोनों अचेत अवस्था में हैं। जबकि चार अन्य भी गंभीर हैं। सभी घायलो का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

 

मजदूरी करने जा रहे थे श्रमिक

जानकारी के अनुसार सभी घायल दूसरे प्रांत मजदूरी करने जा रहे थे। आज शाम को ट्रेन से रवाना होते कि उसके पहले ही बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में चार की हालत नाजुक है। घायलो में सभी पुरूष हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां पुलिस मौके से पहुंच घायलो को तत्काल उपचार के लिए रवाना किया। वहीं घटना की खबर मिलते ही देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम घटनास्थल पहुंच घायलो को अस्पताल के लिए रवाना किया।

घायलो को विधायक ने उपचार के लिए किया रवाना

दुर्घटना के दौरान वहां से गुजर रहे विधायक राजेंद्र मेश्राम ने घायलों की हालत देखकर तत्काल अपना वाहन रुकवाया और उनकी सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इस दौरान उनके सुरक्षा अधिकारी नंदकिशोर साहू पीएसओ, मुन्ना दुबे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को संभाला गया। विधायक ने स्वयं भी घायलों को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाने में सहयोग किया। इसके बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर बैढ़न रवाना कराया गया। साथ ही उनके समुचित उपचार के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Next Post

ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसे युवक ने उड़ाई लाखों के सोने की पोटली

Wed Nov 11 , 2026
सारनी। बगडोना स्थित ज्वेलर्स की दुकान में बेटी को गहने दिखाने में उलझाकर तिजोरी से सोने के जेवर लेकर फरार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।बागडोना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोहित ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे […]

You May Like