भोपाल। कभी देश में स्वच्छता के मामले में दूसरे नंबर पर रहने वाला भोपाल… इस बार स्वच्छता पुरस्कारों की दौड़ से ही बाहर हो गया! आखिर क्यों पिछड़ गई देश की राजधानी कहलाने वाला शहर?
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की पुरस्कार सूची में भोपाल का नाम शामिल नहीं है। इसके बाद नगर निगम की सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, बजट और ठेकों पर सवाल उठने लगे हैं।
इस पर महापौर मालती राय ने खेद जताते हुए सफाई दी है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार के नए नियम और आदमपुर खंती में जमा पुराना कचरा यानी लेगेसी वेस्ट इसकी प्रमुख वजह हैं।
वहीं कांग्रेस ने इस सफाई पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष, मुकेश नायक का कहना है कि आदमपुर का मामला अपनी जगह है, लेकिन शहर के अलग-अलग इलाकों में फैल रही दुर्गंध का जिम्मेदार कौन है?
आखिर सवाल यही है… कभी स्वच्छता में मिसाल रहा भोपाल, अब पुरस्कारों की सूची से बाहर क्यों है? और इस जवाबदेही की जिम्मेदारी कौन लेगा?
