नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रोहिणी के पांच छठ घाटों का निरीक्षण किया।
श्री गुप्ता ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाये, ताकि उन्हें पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। चार दिवसीय छठ महापर्व का आयोजन 13 से 16 नवंबर तक किया जायेगा।
उन्होंने सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान, राजा विहार, सूरज पार्क, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के निकट और सेक्टर-15 के बी-ब्लॉक स्थित छठ घाटों का दौरा किया। उन्होंने इन सभी स्थानों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, आवागमन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सुविधाएं निर्धारित समय से पहले पूरी तरह तैयार और क्रियाशील होनी चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित नागरिक एजेंसियों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा गहरी आस्था और श्रद्धा का पर्व है तथा हजारों परिवारों के लिए इसका विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्व शुरू होने से पहले सार्वजनिक सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
Next Post
राघौगढ़ में जीतू पटवारी का भाजपा पर करारा हमला
Wed Nov 11 , 2026
गुना, अल्प प्रवास पर गुना जिले के राघौगढ़ पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर तीखा पलटवार किया है। जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को ‘नशेड़ी’ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच […]

You May Like
-
4 months ago
समाज में जितनी भी बुराईयां, सबकी जड़ नशा है: एसपी
-
1 year ago
फिल्म ‘अखंडा 2: तांडवम’ का टीजर रिलीज
