ग्राम नकटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 8 घायल

दमोह। जिले के गैसाबाद थाना ग्राम नकटी के पास एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर और 7 की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही रजक परिवार के थे, जो प्रयागराज से फूल विसर्जन कर सेड़ारा, बटियागढ़ लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, एएसआई गर्जन सिंह प्रा. आ. राजेश ठाकुर, भगवान दास ,आ. सोनू कुर्मी, संदीप कुर्मी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डायल चालक उमेश व इमरत तथा समाजसेवी रिंकू राजपूत और ग्राम नकटी के लोगों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Next Post

Xiaomi 18 Pro की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म, भारत में दिसंबर में देगा दस्तक, मिलेंगे दो 200MP कैमरे

Tue Nov 10 , 2026
मुंबई, नए Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। वहीं अब इन दोनों स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi एक बार फिर अपने प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के साथ हलचल मचाने की तैयारी में […]

You May Like