कांग्रेस के पर्यवेक्षक जगताप पहुंचे रीवा, पदाधिकारियों की ली बैठक

रीवा: भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक व महाराष्ट्र प्रांत के पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक अर्जुनराव जगताप रीवा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. जहा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा बाबा, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू सहित सभी प्रमुख वरिष्ठ नेताओं एवं ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया.

श्री जगताप ने कांग्रेस कार्यालय मे जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकों मे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के द्वारा चलाये जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ आन्दोलन के परिप्रेक्ष्य मे कांग्रेस पार्टी के स्थापना वर्ष से लेकर वर्तमान समय तक के कार्यो एवं नेताओं के त्याग और बलिदान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा एक तरफा लिए गये निर्णय से सारे देश मे एस.आई.आर. के नाम पर चोरी कर 13 करोड़ से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया गया.

उन्होने राहुल गांधी द्वारा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्राणपण से जुट कर उनके हाथों को मजबूत करने का आहवान किया. बैठक मे प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव द्वय कविता पाण्डेय, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, प्रदेश सचिव डॉ0 शीला त्यागी, वरिष्ट नेता गिरीश सिंह, शहर संगठन महासचिव सज्जन पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, गोविन्ददास तिवारी, एस.पी.एस. तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, लखनलाल खण्डेलवाल, अब्दुल शहीद मिस्त्री उपस्थित रहें.

Next Post

बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने ग्रामीणों के साथ सुनी मन की बात

Sun Oct 25 , 2026
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल विधानसभा के ग्राम भडूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। बडोरा मंडल के बूथ क्रमांक 46 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता […]

You May Like