
पांढुरना, रेल यात्रा के दौरान ट्रेनों एवं रेल्वे स्टेशनों के प्लेटफार्म,यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों के लिए क्या सिविधा होनी चाहिए एवं रेल यात्रियों की क्या प्रमुख समस्या हैं इसके लिए रेल यात्रियों से जन सवांद करने रेल मंत्रालय के निर्देश पर देश के सात हजार रेलवे स्टेशनों पर आयोजित रेल जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को लेकर यह जन सवांद कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस दौरान नगर के जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों एवं दादाजी धूनीवाले के भक्तगणों द्वारा नागपुर से व्हाया पांढुरना से खंडवा आने-जाने वाली दादाधाम एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने के साथ ही कोरोना संक्रमण काल में बंद हुई जिन भी सुपरफास्ट ट्रेनों का स्टापेज पांढुरना स्टेशन पर बंद किया गया उन्हें फिर से शुरू कराने की मांग की गई।
इस दौरान नगर के शास्त्री वार्ड के युवा पार्षद लोचन खवसे एवं सुनील मानकर ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष यात्रियों की विभिन्न समस्याएं रखीं। इनमें स्टेशन पर पेयजल टंकियों का निर्माण, चारों प्लेटफॉर्म पर शीतल पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता में सुधार और कैंटीन के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही।
इसके अलावा गायत्री कॉलोनी एवं गुजरखेड़ी के ग्रामीणों को नगर की ओर आने-जाने में सुविधा देने के लिए फुट ओवरब्रिज निर्माण, गायत्री कॉलोनी की ओर रेलवे द्वारा बनाई गई जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण, जनरल कोच की संख्या बढ़ाने तथा दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट लगाने का मुद्दा भी उठाया गया।
इन अधिकारियों ने किया लोगों से सवांद 000
कार्यक्रम में नागपुर से आए रेलवे अधिकारी डीएमई, स्टेशन अधीक्षक सत्येंद्र शर्मा एवं वाणिज्य पर्यवेक्षक भरत किंकर ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं तथा सुझावों के लिए निर्धारित प्रपत्र भरवाए।
इस दौरान शास्त्री वार्ड पार्षद लोचन खवसे सुनील मानकर, दिलीप बुआडे, बलराम पाठे एवं धनराज केवटे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
