ग्वालियर। डबरा मंडी में प्रवेश पर्ची और टोकन नहीं मिलने से किसानों का आक्रोश बढ़ गया। नाराज किसानों ने मंडी गेट के बाहर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप है कि वे सुबह 4 बजे से मंडी में प्रवेश के लिए लाइन में लगे हैं, लेकिन करीब 5 घंटे बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रवेश पर्ची नहीं मिली। बताया जा रहा है कि सर्वर की समस्या के चलते टोकन जारी नहीं हो पा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि बिना प्रवेश पर्ची के उपज की तुलाई नहीं हो रही है। ऐसे में घंटों इंतजार के बाद भी काम नहीं होने से किसानों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने मंडी गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।सवाल यह है कि अपनी उपज बेचने मंडी पहुंचे किसानों को आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा? सर्वर की समस्या का समाधान कब होगा और किसानों को राहत कब मिलेगी?
