सतना: प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना साकार हुआ और 12 परिवारों का पूरे हर्षोल्लास के साथ गृह प्रवेश हुआ। आयुक्त के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में हितग्राही परिवारों के जीवन में नई शुरुआत हुई।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत नगर पालिक निगम सतना द्वारा 12 हितग्राही परिवारों का नवनिर्मित पक्के आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। स्वयं के घर का सपना साकार होने से हितग्राही परिवारों में खुशी एवं उत्साह का वातावरण रहा। जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम धीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी गृह प्रवेश कार्यक्रम की श्रृंखला में नगर निगम आयुक्त के निर्देशन में यह आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 एवं 2.0 के अंतर्गत आयोजित इस अभियान के तहत पूर्ण आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश सुनिश्चित किया गया।
