विजयादशमी पर बीएसएफ में रणचंडी की शस्त्र आराधना

इंदौर: विजयादशमी पर शौर्य, शक्ति और पराक्रम का अनूठा संगम नजर आया. बीएसएफ परिसर में रणचंडी की शस्त्र आराधना के साथ शस्त्रों पर तिलक लगा, मां आदिशक्ति की वंदना हुई और मातृभूमि की रक्षा के संकल्प को नमन किया. यज्ञ-हवन के बीच शस्त्रों और शासकीय वाहनों का विधि-विधान से पूजन कर वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के भाव को अभिव्यक्त किया.
विजयादशमी का पर्व शस्त्र और शास्त्र, शक्ति और भक्ति तथा साहस और संकल्प के संगम का प्रतीक है. इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में शस्त्रपूजन का आयोजन किया. पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देशन में शस्त्रागार में यज्ञ-हवन के साथ मां आदिशक्ति और शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान शासकीय वाहनों का भी पूजन किया. उन्होंने बताया कि रणचंडी की आराधना का भाव शक्ति के जागरण और अन्याय के खिलाफ खड़े होने के साहस से जुड़ा है.
विजयादशमी पर शस्त्रपूजन इसी वीर परंपरा का स्मरण कराता है, जिसमें शस्त्र केवल युद्ध के साधन नहीं, बल्कि कर्तव्य, सुरक्षा और संकल्प के प्रतीक माने जाते हैं. पुलिस बल के लिए यह परंपरा जनसुरक्षा के दायित्व और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश भी देती है. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षकों, सूबेदारों के साथ इनडोर और आउटडोर स्टाफ सहित इकाई के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

नाहर झाबुआ में खेत की मेड़ पर लगा रखे थे गांजे के पौधे

Thu Oct 22 , 2026
इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम नाहर झाबुआ में खेत की मेड़ पर गांजे के 35 पौधे मिले हैं. वन विभाग और खुड़ैल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो से ज्यादा गीला गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई है. पुलिस ने मामले […]

You May Like