इंदौर:पूर्व तटीय रेलवे के खुर्दा रोड मंडल में पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 पर निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इसके तहत इंदौर-पुरी, पुरी-इंदौर, वलसाड-पुरी और पुरी-वलसाड एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों में मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही संचालित होंगी.
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, ट्रेन नंबर 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस 27 अक्टूबर से 5 जनवरी 2027 तक निर्धारित तारीखों में मालतीपाटपुर पर समाप्त होगी. वहीं, ट्रेन नंबर 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से 7 जनवरी 2027 तक निर्धारित तारीखों में मालतीपाटपुर से रवाना होगी. इसी तरह, ट्रेन नंबर 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से 7 जनवरी 2027 तक निर्धारित तारीखों में मालतीपाटपुर पर समाप्त होगी, जबकि ट्रेन नंबर 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से 10 जनवरी 2027 तक निर्धारित तारीखों में मालतीपाटपुर से रवाना होगी. निर्धारित तारीखों में इन ट्रेनों का पुरी और मालतीपाटपुर के बीच संचालन निरस्त रहेगा.
