पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम डॉ यादव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक प्रांगण में देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राण न्योछावर कर दिए। पुलिसकर्मी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर शहीदों के योगदान का स्मरण करते हुए उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Next Post

दम्पति से लूट, हाथापाई में महिला घायल

Wed Oct 21 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई वेयर हाउस और रेलवे पुल के पास शातिर बदमाशों ने दम्पति को अपना निशाना बनाया। लुटेरों ने पहले युवक से मोबाइल छीना और जब पत्नी अपने पति को बचाने आगे आई, तो बदमाशों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। इस दौरान हुई […]

You May Like