गैस पाइप लाइन में आग लगने से हड़कम्प मचा

सूत्रों ने बताया कि शाम को पाइपलाइन में रिसाव शुरु हुआ और कुछ देर बाद ही अचानक आग लग गई। पुलिस ने बताया कि वहां से गुजर रहे कोतवाली थाने के पुलिसकर्मियों की नजर आग पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने नगर निगम को सूचना दी।

सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया। इसके साथ ही थानाधिकारी हनुमान सिंह भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आस-पास लोगों को पाइप लाइन से दूर हटवा दिया।

उन्होंने बताया कि मौके पर लगी आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन पाइप लाइन में अब भी आग लगी हुई है या नहीं, इसे लेकर संशय बना हुआ है। ऐसे में आसपास के पूरे क्षेत्र में लोग आशंकित हैं।पुलिस ने गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

उधर लोगों का कहना है कि यह स्थिति बेहद खतरनाक है और किसी भी वक्त बड़े संकट को न्योता दे सकती है। लिहाजा मौके पर तकनीकी दल बुलाकर जांच की जाये।

 

Next Post

विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लें: मोदी

Tue Oct 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयदशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित में सभी संस्थाएं और […]

You May Like