दक्षिण प्रशांत महासागरीय देश वानुआतु के तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये, सुनामी का कोई खतरा नहीं

पोर्ट विला, 20 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुआतु के तट पर मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गयी।अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप का केंद्र पोर्ट ओलेरी गांव से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (पीटीडब्ल्यूसी) के अनुसार, इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। राहत की बात यह है कि प्राथमिक रिपोर्टों में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
वानुआतु प्राकृतिक रूप से भूकंप के प्रति बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। यह देश ‘रिंग ऑफ फायर’ यानी प्रशांत महासागर के उस सक्रिय टेक्टोनिक बेल्ट पर स्थित है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया से लेकर प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है और जहां अक्सर भूगर्भीय हलचलें होती रहती हैं एवं भूकंप आते रहते हैं।

.....

Next Post

दिल्ली की रामलीला में रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच, आयोजकों ने बताया- स्वच्छता का संदेश देने की पहल

Tue Oct 20 , 2026
नई दिल्ली: दिल्ली के पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला कमेटी इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाएगी। कमेटी अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल ने इसे स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान का हिस्सा बताया और राजनीतिक मकसद से […]

You May Like