बैंकों की डॉलर लिवाली से रुपया एक पैसा टूटा

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा नौ पैसे की मजबूती के साथ 94.90 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज 94.90 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुला। कच्चे तेल में नरमी के कारण दोपहर से पहले रुपया 94.75 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया था। हालांकि बाद में बैंकों की ओर से डॉलर की मांग मजबूत होने से भारतीय मुद्रा दबाव में आ गई।

कारोबारियों ने बताया कि रुपये में पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से जारी तेजी के बीच बैंकों ने आज कम कीमत पर डॉलर की खरीद की जिससे रुपया कमजोर हुआ है।

कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज डेढ़ फीसदी से अधिक फिसलकर 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। इससे रुपये को समर्थन मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में 53 करोड़ डॉलर का निवेश करने से भी रुपये को मजबूती मिली है। वहीं, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की तेजी ने रुपये पर दबाव बनाया।

 

Next Post

हूती हमलों के बाद सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान ने हरसंभव मदद देने का किया वादा

Mon Oct 19 , 2026
इस्लामाबाद, 19 अक्टूबर (वार्ता) यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर किए गए हमलों के बाद पाकिस्तान ने सऊदी अरब की रक्षा के लिए हरसंभव मदद देने का वादा किया है। ‘ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के महानिदेशक और सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इंडिपेंडेंट […]

You May Like