गांधी चौराहे में पांच दशक से विराज रही मां दुर्गा की प्रतिमा

सीधी। गांधी चौराहे में पांच दशक से मां दुर्गा की प्रतिमा विराज रही हैं। शारदीय नवरात्रि में नौ दिन गांधी चौराहे में जगमग रोशनी और भक्तिमय वातावरण में मां के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

शहर के गांधी चौराहे में शारदीय नवरात्रि पर हर वर्ष स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहती है। यहां बाजार क्षेत्र होने के कारण भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रहती है, इसी वजह से गांधी नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा व्यापक इंतजाम किये जाते हैं जिससे भीड़ में भी मां के दर्शन करने व पूजा-अर्चन करने में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। 82 हजार कीमत की इस वर्ष प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गांधी चौराहे के व्यापारियों के सहयोग से प्रतिमा स्थापना का कार्य होता है। गांधी नवदुर्गा उत्सव समिति गांधी चौराहा सीधी अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, सचिव सुमित जायसवाल, संरक्षक विवेक सिंह चौहान रवी मधुसूदन होटल सीधी, सदस्य शिवम केशरवानी, अजय गुप्ता, अंबर सर्राफ, कृष्णा गुप्ता, आदित्य वर्मा, शिवम जायसवाल, अनिल केवट, सुमित निगम, पुष्पराज गुप्ता, हर्ष सोनी, हर्षल गुप्ता, हर्ष गुप्ता, बेटू जायसवाल, धीरज जायसवाल, रोहित जायसवाल, सहित अन्य सदस्य शामिल हैं

००

मां काली और भगवान शंकर-माता पार्वती की विराजी प्रतिमा

शहर के गांधी चौराहे में शारदीय नवरात्रि पर इस वर्ष मां काली, भगवान शंकर एवं माता पार्वती की भव्य प्रतिमा विराजी गई है। काफी आकर्षक प्रतिमाओं के होने से भक्तगण भी काफी आस्था के साथ यहां दर्शन कर रहे हैं। प्रतिमा स्थल दुर्गा समिति की ओर से प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण भी दोपहर से देर शाम तक किया जा रहा है।

००

नवमी में होता है विशाल भण्डारे का आयोजन

गांधी चौक में स्थापित प्रतिमा स्थल में नवमी के दिन विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। मुख्य बाजार क्षेत्र में यहां की प्रतिमा स्थापित होने से हजारों भक्तों द्वारा विशाल भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया जाता है। नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा विशाल भंडारे से वितरित होने वाले महाप्रसाद को भी काफी लजीज बनाया जाता है।

००

इनका कहना है

गांधी चौराहा में करीब 55 वर्ष से दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही है। 40 वर्ष से मैं स्वयं दुर्गा प्रतिमा की स्थापना करा रहे हैं। इस वर्ष मां काली, भगवान शंकर एवं मां पार्वती की प्रतिमा चौफाल से निर्मित कराकर स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थल में होने वाली भीड़ के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किये गये हैं। प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। 51 कलश में जवा की बोनी की गई है। गांधी नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सत्यनारायण गुप्ता, अध्यक्ष, गांधी नवदुर्गा उत्सव समिति गांधी चौराहा सीधी

मेरे जानकारी में 42 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना का कार्य गांधी चौराहा में चल रहा है। इस वर्ष मां काली, मां पार्वती एवं भगवान शंकर की प्रतिमा की स्थापना की गई है। यहां तीसरे दिन से भंडारा का आयोजन शुरू जाता है और नवमी के दिन विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। प्रतिमा स्थल में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सभी सप्तमी तिथि पर जागरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अम्बर सराफ, गांधी नवदुर्गा उत्सव समिति गांधी चौक सीधी

Next Post

बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में युवक की मौत

Mon Oct 19 , 2026
शुजालपुर, मंडी के एमजी रोड स्थित गुरुवाणी रेस्टोरेंट के सामने रविवार देर रात करीब 12.30 बजे बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार आयुष जोशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक […]

You May Like