ज्ञानेश कुमार के खिलाफ IYC का विरोध, उदय भानु चिब बोले संविधान की रक्षा के लिए जारी रहेगी लड़ाई

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध के बीच इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अपने संगठन की मांगों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया था, उसी तरह उनका संगठन ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और जेल भेजने की मांग कर रहा है।
उदय भानु चिब ने कहा कि इस लड़ाई का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और जनता तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगा।
NSUI मुख्यालय में पुतला लगाए जाने के बाद अब प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर नजरें टिकी हैं। यह विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजनीतिक और छात्र संगठनों की ओर से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

Next Post

कलेक्टर ने छत्रसाल स्टेडियम में रावण दहन तैयारियों की समीक्षा की

Mon Oct 19 , 2026
सीधी। दशहरा पर्व के अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा सहित सभी […]

You May Like