फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, मुंबई में गैंगवार बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को हुई फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर रात बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे। यहां उन्होंने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद सामने आई तस्वीर में टाइगर श्रॉफ के कंधे, छाती और दाहिने हाथ पर पट्टियां बंधी नजर आईं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में अभिनेता को गोली नहीं लगी है।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने फायरिंग की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुंबई में गैंगवार के पुराने दौर को किसी भी हाल में वापस नहीं आने दिया जाएगा और शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

होमगार्ड सैनिक को स्कूटी से कुचलने की धमकी देकर लूटा

Mon Oct 19 , 2026
जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाईकोर्ट गेट नंबर 1 के पास एक स्कूटी सवार शातिर बदमाश ने ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड सैनिक नरेंद्र चौबे का रास्ता रोककर स्कूटी से कुचलने की धमकी देकर डराया-धमकाया। इसके बाद बदमाश सैनिक के हाथ से मोबाइल लूटकर कलेक्ट्रेट चौराहे की तरफ फरार […]

You May Like