नीमच और धार में 34 टन से अधिक गांजे के पौधे जब्त

विशेष संवाददाता भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने नीमच और धार जिलों में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए आठ खेतों से 52 हजार से अधिक हरे पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 34 टन से अधिक और अनुमानित कीमत 5.89 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत आठ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान नीमच जिले में 16 अक्टूबर को ड्रोन से संदिग्ध क्षेत्रों की निगरानी की गई। इस दौरान मक्के की फसल और पत्थरों की घेराबंदी के पीछे छिपाकर की जा रही गांजे की खेती का पता चला। पुलिस ने चार खेतों से 51 हजार पौधे जब्त किए, जिनका वजन 27.95 टन और कीमत 2.79 करोड़ रुपये आंकी गई है।

वहीं, धार जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत चार खेतों में कार्रवाई की गई। यहां कपास और अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 1,809 पौधे जब्त किए गए। इनका वजन 2.07 टन और अनुमानित कीमत करीब 3.09 करोड़ रुपये है।

पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध निगरानी एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

अहिंसा व्रत के पांच अतिचारों से बचें, धर्माराधना ही आत्मकल्याण का मार्ग: आचार्य समयसागर

Mon Oct 19 , 2026
भोपाल। एमपी नगर स्थित विद्योदय तीर्थ में विराजमान आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज ने रत्नकरण्डक श्रावकाचार स्वाध्याय में अहिंसा, संयम, त्याग और धर्माराधना के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि धर्म का उद्देश्य सांसारिक सुख-भोग नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और कर्मबंधन से मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ना होना […]

You May Like