एमएलडी गरबा ग्रुप ने हरदा में मारी बाजी

सीहोर। हरदा जिले के हंडिया में आयोजित मां आदिशक्ति गरबा प्रतियोगिता में शहर के एमएलडी गरबा ग्रुप ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीतते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. विभिन्न जिलों की 17 टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में सीहोर के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार जीतकर जिले का नाम रोशन किया.

हरदा के हंडिया गरबा प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आई करीब 17 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के पहले चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 टीमों का अगले दौर के लिए चयन किया गया. इनमें सीहोर का एमएलडी गरबा ग्रुप भी शामिल रहा. निर्णायकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एमएलडी गरबा ग्रुप को प्रथम स्थान प्रदान किया.

मांं आदिशक्ति गरबा प्रतियोगिता में विजेता बनने पर एमएलडी गरबा गु्रप को आयोजक मुकेश प्रजापति, राहुल सोनकर, श्याम पाल एवं मनोज तंवर ने ग्रुप के कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, सीता दोहरे सहित पूरी गरबा टीम को बधाई दी.

 

Next Post

नीमच और धार में 34 टन से अधिक गांजे के पौधे जब्त

Mon Oct 19 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने नीमच और धार जिलों में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए आठ खेतों से 52 हजार से अधिक हरे पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 34 टन से अधिक और अनुमानित कीमत 5.89 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले […]

You May Like