सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण दिलाने के सरकार के वादे पर भरोसा नहीं, आंदोलन ज़ारी रहेगा : दामोदर यादव

ग्वालियर:ओबीसी आरक्षण मामले में सरकार एवं भाजपा के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद आज़ाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
दामोदर यादव ने वीडियो जारी करते हुए प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा – सुप्रीम कोर्ट से आरक्षण दिलाने के सरकार के वादे पर भरोसा नहीं, हमारे आंदोलन ज़ारी रहेंगे।
यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को मूर्ख न समझे सरकार,16 अक्टूबर को जैसे शिवराज सिंह और कृष्णा गौर के बंगले घेरे थे अब 2 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास को घेरेंगे। यादव ने कहा कि हमारी माँग स्पष्ट है कि सरकार अध्यादेश लाए और पारित करके 9वी अनुसूची में भी डलवाये नहीं तो बड़े आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहे।
यादव ने कहा हम तब तक सड़कों पर रहेंगे जब तक 13 प्रतिशत होल्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं पिछड़ों को संख्या के अनुपात में आरक्षण नहीं दिया जाता।

Next Post

जन्मदिन विशेष : 'सूर्या' के नए अवतार से लेकर 'रामायण' के हनुमान तक, जानिए सनी देओल का फ्यूचर प्लान

Mon Oct 19 , 2026
मुंबई, ‘गदर 2’ की आंधी के बाद सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहे हैं। ‘सूर्या’ के खूंखार लुक से लेकर ‘रामायण’ के महाकाय रूप तक, जानिए उनका धमाकेदार फ्यूचर प्लान! 2026-27 में जारी रहेगा सनी देओल की फिल्मों का जलवा पहली बार एक क्राइम-थ्रिलर ‘सूर्या’ में दिखेगा […]

You May Like