क्षत्रिय निकालेंगे श्रीराम की शोभायात्रा एवं करेंगे शमी एवं शास्त्र पूजन के साथ सहभोज

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में 20 अक्टूबर, विजय दशमी के अवसर पर शमी-शस्त्र पूजन, सहभोज का कार्यक्रम महाराणा प्रताप पार्क, शताब्दीपुरम, कुंज विहार,फेज-2 पर किया जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी.राजेंद्र सिंह भदौरिया आएंगे।

क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह तोमर ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बड़ी धूम धाम से चल समारोह के रूप मे निकलेगी। चल समारोह को सुबह 12 बजे ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर किलागेट बादलगढ से हरी झण्डी दिखाकर आरंभ करेंगे। चल समारोह हजीरा, पड़ाव नया पुल होते हुए थाटीपुर, मुरार 7 नंबर चौराहा, गोले का मंदिर से भिंड रोड, पटरी रोड से कुंजबिहार फेस 2 शताब्दीपुरम में महाराणा प्रताप पार्क मुख्य समारोह स्थल पहुंचेगा। तदुपरांत दोपहर 4 बजे से शमी पूजन शस्त्र पूजन तथा सहभोज का कार्यक्रम होगा। इस शोभायात्रा का प्रबंधन राजकुमार सिंह सिकरवार एवं महेन्द्र सिंह तोमर करेंगे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मोहर सिंह जादौन, रणवीर सिंह सिकरवार, भँवर सिंह जादौन, बृजेन्द्र सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह भदौरिया, अतर सिंह तोमर, अरविंद सिंह तोमर, सचिन राजावत, डॉक्टर जितेंद्र सिंह राजावत , बी एस. परमार, संध्या राठौर, रेखा परमार, गजेन्द्र सिंह राजावत, संजय भदौरिया, गौरव राजावत सहित अनेक क्षत्रिय नागरिक उपस्थित रहे ।

Next Post

हादसे के बाद शीतला माता मंदिर में पसरा सन्नाटा, घंटों और भजन-कीर्तन पर लगी रोक

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के बाहर हुए भीषण हादसे के बाद जहां 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, उसके बाद से मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा गया। रविवार को अष्टमी होने के कारण कुछ श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे, लेकिन मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने सुरक्षा के चलते घंटा बजाने […]

You May Like