पेंच टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ का हमला, 47 वर्षीय ग्रामीण की मौत घटना के बाद वन विभाग ने गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को किया सतर्क


छिंदवाड़ा। पेंच टाइगर रिजर्व छिंदवाड़ा-सिवनी से लगे बिछुआ ब्लॉक के ग्राम गुमतरा में शनिवार दोपहर बाघ के हमले में 47 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के समय ग्रामीण जंगल में वनोपज संग्रहण करने गया था। हमले के बाद उसका शव घटनास्थल पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। वन विभाग के गुमतरा परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र बिसेन के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम गुमतरा निवासी विजय उइके, पिता फूलसिंग उइके, उम्र 47 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विजय शनिवार दोपहर पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित जंगल में वनोपज संग्रहण के लिए गया था। बताया जा रहा है कि वह छींद के फर्रे लेने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

.....

Next Post

तुर्की ने काला सागर में तैनात किया 'उस्मान गाजी', 2027 तक गैस उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य

Sat Oct 17 , 2026
अंकारा, 17 अक्टूबर (वार्ता) तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन ने शनिवार को कहा कि देश का तैरता प्राकृतिक गैस उत्पादन मंच ‘उस्मान गाजी’ काला सागर के लिए रवाना हो गया है। श्री अर्दोआन ने उत्तरी प्रांत जोन्गुलदाक के फिल्योस बंदरगाह से मंच की रवानगी के अवसर पर एक वीडियो […]

You May Like

Play sound