मप्र पुलिस का एक्शन: अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चला 5 दिवसीय अभियान, कई आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए गए पांच दिवसीय अभियान में 1.39 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ और उनसे संबंधित संपत्ति जब्त की है। विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों ने दबिश, तलाशी, नाकाबंदी और चेकिंग की कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए।

मंदसौर में पुलिस ने 60.1 किलोग्राम डोडाचूरा और 7.2 लाख रुपये कीमत की ब्रेजा कार जब्त की। अलग-अलग कार्रवाइयों में अफीम, एमडी ड्रग्स, स्मैक और 71 किलोग्राम डोडाचूरा भी बरामद किया गया।

रीवा पुलिस ने 79.19 किलोग्राम गांजा और बोलेरो वाहन सहित 20.17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। नरसिंहपुर में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 53 किलोग्राम गांजा और 18 लाख रुपये कीमत की फ्रॉन्क्स कार जब्त की गई।

रतलाम, इंदौर, शिवपुरी, राजगढ़, जबलपुर, अशोकनगर, खरगोन, बैतूल, सीधी, विदिशा, भोपाल और कटनी में भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Next Post

डब्ल्यूटीओ मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते, कार्यान्वयन की चुनौतियों और जारी वार्ताओं पर हुआ आन-लाइन विचार-विमर्श

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के व्यापार और निवेश कानून केंद्र ( सीटीआईएल ) द्वारा यहां ” मत्स्य पालन सब्सिडी पर डब्ल्यूटीओ समझौता : कानूनी ढांचा और नीतिगत संभावनाएं ” विषय पर यहां एक वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें समझौते के अनुपालन का समर्थन किया […]

You May Like