जबलपुर: मझगवां अंतर्गत बुढ़रा में चोरों ने एक सूने मकान का ताला चटकाकर अलमारियों में रखे सोने और चांदी के जेवरात पार कर दिए।पुलिस ने बताया कि बुढ़रा निवासी शिवपुरी गोस्वामी (42) आनंद माइंस में मैकेनिक का काम करते हैं। सुबह करीब 7 बजे वे ड्यूटी पर चले गए थे। बच्चे स्कूल गए थे और उनकी पत्नी मझली बेटी का इलाज कराने के लिए घर में ताला लगाकर जबलपुर गई हुई थी।
ब उनका बेटा समर स्कूल से लौटा, तो घर का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत फोन कर पिता को घटना की जानकारी दी। शिवपुरी गोस्वामी ने घर पहुंचकर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर के अंदर रखीं तीन अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखे कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया था।
