मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद, मंदिर में मिस्त्री की हत्या; हेल्पर रंगीला गिरफ्तार

ग्वालियर: ग्वालियर के भितरवार स्थित ग्राम करोरा के एक मंदिर में टाइल्स लगाने आए मिस्त्री कल्लू जाटव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके हेल्पर रंगीला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान रंगीला ने पत्थर के खंडों से कल्लू पर हमला कर दिया। सुबह मंदिर परिसर में मिस्त्री का शव मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Next Post

चोरी की रकम से खरीदी बाइक और कार जप्त

Sat Oct 17 , 2026
सिंगरौली : जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के मझौली स्थित कियोस्क दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी की रकम से अपाची मोटरसाइकिल और सेकेंड हैंड टाटा इंडिका विस्टा कार खरीदी थी। […]

You May Like

Play sound