- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का भारत दौरा
- एस जयशंकर की मुंबई में मुलाकात पर राजनीतिक तेज
- विदेश मंत्रालय ने मुलाकात पर बयान जारी किया है
- मुंबई और जामनगर में कार्यक्रम आयोजित होंगे
अमेरिकी विदेश मंत्री मंत्री एस जयशंकर के भारत दौरे को लेकर देश में सियासी बयानबाजी हो रही है। सरकार ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अगले हफ्ते अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलने के लिए मुंबई जाने पर विपक्ष की आलोचना का जवाब दिया। सरकार ने कहा कि पिछले एक दशक से यह चलन रहा है कि विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी नई दिल्ली के बाहर भी की जाती रही है।
मुंबई और जामनगर में कार्यक्रम
इससे पहले, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह कहने के बाद कि हमें उम्मीद है… कि रुबियो की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर मुंबई में हमारे साथ शामिल होंगे, कांग्रेस नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी। रुबियो मुंबई और जामनगर जाने वाले हैं, और उनकी यात्रा कार्यक्रम में दिल्ली शामिल नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जयराम रमेश ने सवाल उठाया था कि अमेरिकी दूत ने विदेश मंत्री की मुलाकातों की घोषणा क्यों की। राहुल गांधी ने कहा कि रूबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है।
विदेश मंत्रालय ने कार्यक्रम पर बयान दिया
विपक्ष की आलोचना पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जवाब दिया कि रूबियो के साथ बातचीत करने से पहले, विदेश मंत्री जयशंकर 19 और 20 अक्टूबर के बीच मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान की मेजबानी करेंगे।
यह बताते हुए कि जयशंकर अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया कि पिछले एक दशक से यह चलन रहा है कि हम दिल्ली के बाहर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी करते रहे हैं।
दोनों देशों के बीच व्यापार पर चर्चा
इस संदर्भ में, विदेश मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में स्पेन के अपने समकक्ष, अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री की मेजबानी की थी। वहीं, विदेश मंत्री ने गोवा में शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों, गुजरात के केवड़िया में बोत्सवाना के विदेश मंत्री और अमृतसर में ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन की मेजबानी की थी।
जायसवाल ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री की यह यात्रा, दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत भारत-UAE सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने का एक अवसर है। दोनों प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा, व्यापार और निवेश, फिनटेक, रक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में चल रही पहलों का आकलन करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाएंगे।
