प्रेमिका ने कैंची से किया हमला, युवक घायल

ग्वालियर: कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में पूर्व प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर कैंची से हमला कर दिया। घायल युवक धर्मेंद्र प्रजापति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवक का आरोप है कि दो साल पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले दो साल से उनका संपर्क नहीं था। इसके बावजूद युवती उससे मिलने उसके किराए के कमरे पर पहुंच गई और विवाद के बाद कैंची से हमला कर दिया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि वह मुरैना जिले का रहने वाला है और ललितपुर कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता है। उसके मुताबिक, घटना वाली रात वह अपने कमरे में बैठा था। तभी उसकी पूर्व प्रेमिका प्रीति प्रजापति ने फोन कर मिलने की बात कही। धर्मेंद्र ने मिलने से मना कर दिया, लेकिन वह उसके कमरे पर पहुंच गई।
धर्मेंद्र के अनुसार, प्रीति करीब एक घंटे तक उसके कमरे में रुकी। उसने वहां रखे शिव भी खाए।

इसके बाद उसने बैग से कैंची निकाली और उस पर हमला कर दिया। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रीति उसे ब्लैकमेल भी कर रही थी।धर्मेंद्र का कहना है कि हमले के बाद प्रीति कमरे में ही मौजूद थी। उसने मकान मालिक को आवाज देकर बुलाया और बचाने की गुहार लगाई। आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचा और उसे बचाया। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रीति ने उससे कहा था कि उसके साथ रह रहे प्रेमी सोनू यादव ने उसे मारकर आने के लिए कहा था। यह आरोप फिलहाल युवक के बयान पर आधारित है।

युवती हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

कंपू थाना सर्किल के सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि विवाद के बाद एक युवती ने युवक पर हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। युवती ने कैंची से हमला कर युवक को घायल किया था। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

मवेशी चराने गए बुजुर्ग का नदी में मिला शव

Fri Oct 16 , 2026
सिंगरौली: कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चकुआर में मवेशी चराने गए 75 वर्षीय बुजुर्ग दौलत कोल पिता भोंदू कोल का शव महान नदी महान नदी में बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग कल शाम से लापता थे। परिजनों और ग्रामीणों को उनकी तलाश के दौरान शव मिलने […]

You May Like

Play sound