मवेशी चराने गए बुजुर्ग का नदी में मिला शव

सिंगरौली: कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चकुआर में मवेशी चराने गए 75 वर्षीय बुजुर्ग दौलत कोल पिता भोंदू कोल का शव महान नदी महान नदी में बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग कल शाम से लापता थे। परिजनों और ग्रामीणों को उनकी तलाश के दौरान शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कुंदवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Next Post

बैढ़न में गांजा बिक्री करते आरोपी धराया

Fri Oct 16 , 2026
सिंगरौली: बैढ़न थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बलियरी क्षेत्र से 352 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में 33 वर्षीय आरोपी चंद्रप्रकाश शाह उर्फ राकेश शाह को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 5,500 रुपये बताई गई है। पुलिस से […]

You May Like

Play sound