जुआ खेलते 6 जुआरी पकड़ाए, 10,500 रुपये नकद जब्त

छिंदवाड़ा। जिले में जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सांवरी चौकी पुलिस ने थाना लावाघोघरी क्षेत्र के ग्राम प्रधानघोधरी में जुआ खेलने के मामले में 6 जुआरियोंं के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और 10,500 रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

ग्राम प्रधानघोधरी में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलने के आरोप में 6 लोगों को धर दबोचा है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और 10,500 रुपये नकद बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक नितेश ठाकुर, आरक्षक रविंद्र दुबे, विजय सनोडिय़ा, राम्मू सिंह और सियालाल की भूमिका रही। पुलिस द्वारा जुआ गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए आगे भी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Next Post

सेमीफाइनल में पहुँचकर जगशेर सिंह खंगुरा ने मेडल पक्का किया

Thu Oct 15 , 2026
काहिरा, 15 अक्टूबर (वार्ता) भारत के जगशेर सिंह खंगुरा ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना मेडल पक्का कर लिया है। गुरूवार को मिस्र के काहिरा में खेले गए मुक़ाबले में, उन्होंने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपे के युआन-स्यु जुआंग को हराया और बॉयज़ […]

You May Like

Play sound