विद्यार्थियों ने किया बीएचईएल का भ्रमण

भोपाल। केंद्र सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित युवा संगम के सातवें चरण में कर्नाटक के विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल का औद्योगिक भ्रमण किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को बीएचईएल संग्रहालय में संस्थान के विभिन्न उत्पादों, तकनीकी क्षमताओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने सौर ऊर्जा संयंत्र और जल फिल्ट्रेशन इकाई का भी भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने इन इकाइयों की कार्यप्रणाली और तकनीकी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक गतिविधियों, तकनीकी विकास और संस्थान की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था।

 

Next Post

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी टैक्सी, दो की मौत, बचाव अभियान जारी

Thu Oct 15 , 2026
टिहरी, 15 अक्टूबर, (वार्ता) उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह पाली पुलिया के समीप एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की […]

You May Like

Play sound