महीनों बाद जागी नगर निगम, लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत शुरू

सतना : शहर में लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे झंकार टॉकीज क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है.पिछले कई महीनों से इलाके में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी थी जिससे परेशान स्थानीय नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार नगर निगम प्रशासन हरकत में आया. निगम की जलप्रदाय टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का मरम्मत कार्य शुरू किया गया.

स्थानीय नागरिकों के अनुसार पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज की समस्या बनी हुई थी. एक तरफ इलाके के सैकड़ों घरों में नलों से बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे थे.वहीं दूसरी तरफ जमीन के नीचे पाइपलाइन फटने से रोजाना हजारों लीटर साफ पानी सड़क और नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा था. स्थानीय स्तर पर लगातार विरोध और शिकायतें दर्ज कराए जाने के बाद निगम के अमले ने जेसीबी की मदद से खुदाई कर लीकेज प्वाइंट्स को दुरुस्त करने का काम शुरू किया.

फ़िल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी बनी दोहरी मार

शहर में जल संकट की समस्या केवल लीकेज तक सीमित नहीं है. नगर निगम के मुख्य फ़िल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण शुद्ध पेयजल की समग्र आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. प्लांट की क्षमता घटने से शहर की मुख्य पानी की टंकियों में पर्याप्त भंडारण नहीं हो पा रहा है. टंकियों के पूरी क्षमता से न भरने के कारण कई वार्डों में तय समय से काफी कम दबाव और कम समय के लिए जलापूर्ति की जा रही है.

नगर निगम के जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि झंकार टॉकीज क्षेत्र में पाइपलाइन दुरुस्त कर लिया गया है जिसके बाद प्रभावित क्षेत्र में सामान्य दबाव से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी. वहीं फ़िल्टर प्लांट की मरम्मत का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है. ताकि टंकियों में पूरा पानी भरकर शहर के अन्य हिस्सों में भी निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

Next Post

हूती हमलों के बीच एस जयशंकर का UAE दौरा, रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय की मौत के बाद महत्वपूर्ण यात्रा

Thu Oct 15 , 2026
दुबई, MEA एस जयशंकर यूएई के दौरे पर हैं। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री की यह यात्रा महत्वपूर्ण है। रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय की मौत के बाद यात्रा हो रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर UAE के आधिकारिक दौरे पर हैं 14-16 अक्टूबर तक विदेश […]

You May Like

Play sound