इंदौर: शहर में दूषित पानी से 36 लोगों की मौत के जिम्मेदार को भाजपा सरकार ने कलेक्टर बना दिया है. भाजपा सरकार द्वारा भागीरथपुरा की जनता के साथ मजाक किया है.उक्त बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों से चर्चा में कही है. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने एक बयान में कहा कि हाल ही में भागीरथपुरा की घटना की जांच करने वाले आयोग की रिपोर्ट आ चुकी है.
इस रिपोर्ट में जिन अधिकारियों को दोषी माना गया है, उनमें रोहित सिसोनिया भी शामिल है. ऐसे में उक्त अधिकारी को घटना के बाद सिर्फ इंदौर से स्थानांतरित किया गया था. भागीरथपुरा के लोग जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, तब सरकार ने सिसोनिया को कलेक्टर बनाकर पीड़ित नागरिकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है. राज्य सरकार के फैसले से भागीरथपुरा क्षेत्र के नागरिक ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.
