अग्रवाल नवयुवक संघ ने अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई

ग्वालियर: अग्रवाल नवयुवक संघ, ग्वालियर द्वारा अग्रसेन महाराज के जयंती समारोह 2026 का आयोजन मिलन गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सम्मिलित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, राजेश ऐरन, मुकेश बंसल, प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अग्रसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। समाज के अध्यक्ष विकास जैन एवं शीतल प्रसाद अग्रवाल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।अग्रसेन जयंती महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत महिलाओं के लिए चौक-चंदन, भजन गायन, वंदनवार बनाना, खीर बनाना, हौजी गेम तथा बच्चों के लिए चित्रकला, नृत्य, बैडमिंटन जैसी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जो सबका साथ, सबका विकास की बात कहते हैं, वह विचार हमें 5000 साल पहले महाराजा अग्रसेन दे गए थे। अग्रवाल नवयुवक संघ के साथी जो काम कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। यह केवल कार्यक्रम नहीं है, यह संस्कार है। आप धर्म, समाज, संस्कृति को साथ लेकर चल रहे हैं। केवल पैसा कमाना अग्रवाल नहीं है। महाराजा अग्रसेन जी ने त्याग सिखाया है। हमारे समाज ने हमेशा 10 फीसदी धर्म के लिए, गौशाला के लिए, शिक्षा के लिए निकाला है। उसे हमें बनाए रखना है।
इस अवसर पर शीतल प्रसाद अग्रवाल, विकास जैन, कपिल अग्रवाल, संगम अग्रवाल, विकास सिंघल, रश्मि अग्रवाल, सुनीता बिंदल, नीलम जैन, ज्योति अग्रवाल, सुरेंद्र बंसल, शिवा अग्रवाल, अजय अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, विष्णु जैन, संजीव जैन, नमन गोयल, उमंग गुप्ता, विनय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, लोकेश सिंघल, किशन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Next Post

होप के 'आतिशी शतक' और पॉल के 'पंजे' से वेस्ट इंडीज ने हासिल की बराबरी

Wed Oct 14 , 2026
हैदराबाद, 14 अक्टूबर (वार्ता) शाई होप (नाबाद 102) के आतिशी शतक और कीमो पॉल के 19वें ओवर में तीन विकेट सहित कुल 41 रन पर पांच विकेट की बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत को चौथे टी 20 में बुधवार को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 […]

You May Like