ग्वालियर: जीवाजी क्लब ग्वालियर के चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। अब विभिन्न पदों के इच्छुक लोगों के नाम सामने आने लगे है। इस बार जीवाजी क्लब में मची आपाधापी व आरोप प्रत्यारोप के बाद वर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ से लेकर सचिव संजय वर्मा व सहसचिव केतन करण अग्रवाल दोबारा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। इनको आशंका है कि पुनः चुनाव लड़ने से फिर उनके उपर बेफिजूल बातें उठेगी। हालांकि 20 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिये अभी चुनाव अधिकारी भी इसी सप्ताह घोषित किये जा सकते हैं।
जीवाजी क्लब में विभिन्न पदों के लिये क्लब सदस्यों में चल रहे नामों की सूची लंबी है। हालांकि अभी इनमे फेरबदल होगा, कई नये नाम आयेंगे और कई नाम आपसी गुणाभाग में पदों पर उपर नीचे भी होंगे। विभिन्न पदों पर संभावित नाम इस प्रकार हो सकते हैं।
अध्यक्षः अध्यक्ष पद पर जीवाजी क्लब में इस बार सबसे सशक्त नाम राजू कुकरेजा और नीरज कौल का सामने आ रहा है। दोनों ही अध्यक्ष पद पर बाजी लड़ने के इच्छुक है और जीवाजी क्लब के हित में सक्रिय भी रहते है। इसी क्रम में दो नये नाम भी सामने उभर रहे है। इसमे राजीव जैन डब्बू व अजय गर्ग बाबी है। बाबी पहले सचिव पद का चुनाव हार चुके हैं। लेकिन वह इस बार संपर्क बढ़ाकर व सक्रिय रहकर काम कर चुके है। इसी कारण अध्यक्ष बनने का ख्वाब संजोये हैं।
उपाध्यक्षः उपाध्यक्ष पद पर जीवाजी क्लब में संभाजी अवाड़ व हेमेश दंडोतिया के नामों पर ज्यादा जोर चल रहा है। हेमेश दंडोतिया जीवाजी क्लब का बेहद एक्टिव और लोकप्रिय चेहरा है। वह विभिन्न पदों पर पहले चुनाव जीत भी चुके हैं।
सचिवः सचिव पद पर इस बार इंद्रोजी राव कदम व संजय नीखरा के नाम सशक्त रूप से सबके सामने हैं। हालांकि सचिव पद पर अन्य कुछ नाम भी सामने आ सकते है। कई सदस्य चुनाव अधिकारी के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे है।
