Honda CB250SS Concept: रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे TFT डिस्प्ले और गोल्डन USD फोर्क्स, जानें क्या है खास

Honda Motorcycle: मुंबई, Honda CB250SS Concept को चीन में CIMA मोटरसाइकिल ट्रेड शो में पेश किया गया जिसमें इसका नियो-रेट्रो डिजाइन और स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग देखने को मिला है।

  • Honda CB250SS Concept को चीन में CIMA ट्रेड शो में दिखाया गया।
  • इस बाइक के रेट्रो डिजाइन में आधुनिक टच दिया जा रहा है।
  • बाइक में राउंड TFT डिस्प्ले को भी शामिल किया गया है।

Honda CB250SS Concept Look: Honda CB250SS Concept को चीन में आयोजित CIMA मोटरसाइकिल ट्रेड शो में पेश किया गया है।वहीं होंडा की यह नई बाइक अपने नियो-रेट्रो डिजाइन और स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग के कारण चर्चा में आ गई है। इसमें क्लासिक लुक के साथ कई प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। लेकिन अभी के लिए यह एक कॉन्सेप्ट मॉडल है और कंपनी ने इसके प्रोडक्शन वर्जन, कीमत या भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में सवाल है कि यह बाइक डिजाइन के अलावा फीचर्स और इंजन के मामले में कितनी खास हो सकती है?

रेट्रो डिजाइन के साथ स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग
Honda ने अपनी नई Honda CB250SS Concept में रेट्रो डिजाइन को आधुनिक टच दिया गया है। वहीं इसका स्टाइल स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिलों से प्रेरित है जबकि गोल्डन फिनिश वाले फ्रंट फोर्क्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। साथ ही प्रदर्शनी में दिखाए गए मॉडल के इंजन और फोर्क ट्यूब पर भी गोल्डन फिनिश नजर आ रही है हालांकि कंपनी की आधिकारिक तस्वीरों में यह फिनिश दिखाई नहीं देती।

वहीं बाइक के बारे में बताए तो इसमें आगे और पीछे 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसका सस्पेंशन ट्रैवल भी सीमित है और फुटपेग की पोजिशन सड़क पर आरामदायक राइडिंग को ध्यान में रखती है। इससे संकेत मिलता है कि इसका डिजाइन भले ही स्क्रैम्बलर जैसा हो लेकिन इसे गंभीर ऑफ-रोडिंग के बजाय शहर और सामान्य सड़कों पर चलाने के लिए तैयार किया जा सकता है।

TFT डिस्प्ले और प्रीमियम हार्डवेयर
फीचर्स की बात करें तो Honda CB250SS Concept में राउंड TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें दूसरी पीढ़ी के Honda RoadSync कनेक्टिविटी सिस्टम का सपोर्ट भी बताया गया है। वहीं यह सिस्टम स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी शामिल है।

इसके अलावा बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है। यह क्लच लीवर चलाने में लगने वाले प्रयास को कम करने और डाउनशिफ्टिंग के दौरान रियर व्हील पर पड़ने वाले असर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। वहीं फ्रंट में गोल्ड-एनोडाइज्ड USD फोर्क्स और पीछे Pro-Link मल्टी-लिंक सस्पेंशन मिलता है। जिसको लेकर होंडा का कहना है कि नया फ्रेम हल्का और ज्यादा फुर्तीला बनाया गया है जिससे बाइक चलाने में अधिक आत्मविश्वास मिल सकता है।

249cc इंजन से कितना मिलेगा दम?
इस कॉन्सेप्ट में 249cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। जिसको देखते हुए होंडा ने इसे बेहतर लो-एंड टॉर्क और रैखिक पावर डिलीवरी के लिए तैयार बताया है। इसको आसान शब्दों में कहें तो इसका उद्देश्य अचानक तेज पावर देने के बजाय अलग-अलग रफ्तार पर सहज और अनुमानित प्रदर्शन उपलब्ध कराना है। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पावर और टॉर्क के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इसके इंजन का संबंध होंडा के दूसरे 250cc मॉडल्स से होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन इसे अभी पक्की जानकारी नहीं माना जा सकता है।

क्या भारत में लॉन्च होगी Honda CB250SS?
वैसे अभी के लिए Honda CB250SS Concept के भारत समेत दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस प्रदर्शनी में बाइक पर सड़क के लिए उपयुक्त दिखने वाला एग्जॉस्ट और कैटेलिटिक कन्वर्टर भी नजर आया है लेकिन इससे प्रोडक्शन मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं होती। वहीं रिपोर्ट बताती है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन पहले चीन में आ सकता है और उधर 2027 के वसंत तक इसकी संभावित एंट्री की चर्चा हो रही है। लेकिन यह समयसीमा अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं है। पर फिर भी भारतीय ग्राहकों को इसके लॉन्च, कीमत और इंजन स्पेसिफिकेशन को लेकर कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा जो चीन के लॉन्च के बाद ही भारत में देखने को मिल सकती है।

Next Post

जापान रूस के प्रति अपना शत्रुतापूर्ण रवैया छोड़े : विदेश मंत्रालय

Wed Oct 14 , 2026
मास्को, 14 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि जासूसी के आरोप में एक जापानी पत्रकार की गिरफ्तारी से रूस और जापान के रिश्तों का माहौल और खराब होगा। उन्होंने कहा, “हम एक बार फिर जापान से आग्रह करते हैं कि वह रूस के प्रति […]

You May Like

Play sound