पांढुरना:कृषि मंडी प्रांगण में सोमवार को शुभ मुहूर्त में कृषि उपज की हुई खुली नीलामी कृषक अमरलाल की कृषि उपज मूंगफली 11,111 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से व्यापारी द्वारा खरीदी की गई,आज मंडी में कुल 1012 बोरे मूंगफली की खरीदी कि गई।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कृषि उपज खरीफ की मंडी प्रांगण में नए सीजन की आवक के उपलक्ष्य में पारंपरिक एवं शुभ मुहूर्त पर आज सोमवार 12 अक्टूबर को नगर के कृषि उपज मंडी के प्रांगण में स्थित अन्नपूर्णा देवी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख समुध्दि एवं सफल व्यापारिक सीजन की कामना की गई।
अमरलाल की कृषि उपज 11,111 रुपए के भाव से बिकी
पूजा अर्चना के तत पश्चात मंडी प्रांगण में खुली नीलामी से बेचने के लिए मूंगफली कृषि उपज को लेकर आने वाले कृषकों को मंडी के अधिकारी,व्यापारियों द्वारा पुष्प हार पहनाकर तथा तिलक लगाते हुए स्वागत किया गया,नीलामी के दौरान बड़े ही उत्साहपूर्वक माहौल में ग्राम गेहूं बरसा के किसान अमरलाल की मूंगफली के पहली ढेर को मेसर्स संकटमोचन ट्रेडर्स द्वारा सर्वाधिक 11,111 रूपय की बोली लगाते हुए खरीदी की गई ।
यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर कृषि उपज मंडी की भारसाधक अधिकारी सुश्री प्रेक्षा पाठक,मंडी सचिव सूरज उइके,व्यापारी संगठन के अध्यक्ष मदन साहू,मंडी निरीक्षक अनिल मर्सकोले,उपनिरीक्षक आलोक नागवंशी,उड़नदस्ता टीम निरीक्षक सुरेंद्र इरपाची, पंद्राम,दिलीप ठवरे , व्यापारी तथा मंडी के अधिकारी कर्मचारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
आज का बाजार भाव
कृषि उपज मंडी सूत्रों की मानें तो पहले दिन मंडी प्रांगण में खुली नीलामी से कुल 1032 बोरे मूंगफली की खरीदी कि गई,12 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी में जारी बाजार भाव के अनुसार लाल छिलके वाली मूंगफली का बाजार न्यूनतम भाव 9,000,मॉडल भाव 11000 तथा अधिकतम भाव 12100 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसी प्रकार सफेद छिलके वाली मूंगफली का न्यूनतम बाजार भाव 7000 रूपए ,मांडल भाव 8505 यपए तथा अधिकतम भाव 7800 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया ।
