दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, 15 उड़ानों में देरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तड़के साढ़े चार बजे के आसपास यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें उड़ानों की ताजा स्थिति की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी है। उसने कहा है कि मौसम विभाग ने एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में खराब मौसम की संभावना जताई है हालांकि “फिलहाल उड़ानों का संचालन सामान्य है”।

दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, तड़के 4.50 के बाद से करीब 15 उड़ानों में देरी की सूचना है। इनमें अधिकतर आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं।

Next Post

बंगाल: पुरुलिया में पोते की हत्या के आरोप में दादा गिरफ्तार

Mon Oct 12 , 2026
पुरुलिया (वार्ता) पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पुलिस ने अपने 18 महीने के पोते की हत्या करने के आरोप में उसके दादा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेन प्रमाणिक के रूप में हुई है। उसे जिले के बाघमुंडी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया […]

You May Like

Play sound