शिप्रा नदी से मिली राजगढ़ के युवक की लाश

राजगढ़। शनिचरी अमावस्या पर आए राजगढ़ के युवक की रविवार को शिप्र नृसिंह घाट पर लाश मिली है। युवक शनिवार को यहां से गुम हो गया था।

महाकाल थाना एसआई बलराम थिरोठा ने बताया कि रविवार सुबह लाश मिली थी। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा था। शाम को राजगढ़ के ग्राम करेली निवासी उसके परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। जब उन्हें शव का फोटो दिखाया तो उन्होंने मृतक की शिनाख्त अजय पिता मोहनलाल शर्मा (30) के रूप में की। अजय अपने दोस्तों के साथ शनिचरी अमावस्या पर नहान के लिये आया था। शनिवार की दोपहर से ही वह गायब था। पुलिस को शंका है कि वो नहाते वक्त डूबा हुआ होगा और घाट पर रखे उसे कपड़े कोई उठाकर ले गया होगा। जिसके चलते उसके डूबने की जानकारी शनिवार को नहीं मिल पाई थी। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

Next Post

श्रमोदय विद्यालय के हॉस्टल के खाने में मिली मरी हुई छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Sun Oct 11 , 2026
भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के बॉयज हॉस्टल में शनिवार रात भोजन के दौरान एक थाली में आलू की सब्जी के साथ मरी हुई छिपकली दिखाई देने की बात सामने आई. इसके बाद करीब 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई. सभी को रात […]

You May Like

Play sound