नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा का अभेद्य पहरा,सिंगरौली पुलिस अलर्ट

सिंगरौली : शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठके आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति तैयार की गई। एसपी के निर्देशन एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित बैठकों में दुर्गा पूजा आयोजन समितियों, डीजे संचालकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ त्योहारों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
पंडालो में सीसीटीव्ही लगाने के निर्देश
पुलिस ने आयोजन समितियों को पूजा पंडालों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित विद्युत कनेक्शन, अग्निशमन उपकरण और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देशित किया। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए प्रवेश एवं निकास मार्ग व्यवस्थित रखने और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ते खुले रखने पर भी जोर दिया गया। इधर पुलिस ने आयोजन समितियों और आम नागरिकों से नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और पारंपरिक के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर देने का आग्रह किया। पुलिस ने नागरिकों से त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Next Post

चिल्लाने पर मां और बहन पहुंचीं तो भागा आरोपी

Sun Oct 11 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने उसके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घटना शनिवार 10 अक्टूबर की दोपहर नई जीवन की फेल, मालवा मिल क्षेत्र में हुई. किशोरी ने […]

You May Like