भोपाल में कैलाश मानसरोवर की झलक, 12 लाख रुपए में तैयार होगी भव्य दुर्गा झांकी

भोपाल:शारदीय नवरात्रि को लेकर भोपाल के महाराणा प्रताप नगर में दुर्गा उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। महाराणा प्रताप नगर व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति अपने 41वें वर्ष में कैलाश मानसरोवर की थीम पर भव्य झांकी तैयार कर रही है। करीब 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस पंडाल में शिवलिंग, तपस्यारत ऋषि-मुनियों, गुफाओं और जलाशय की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, मां दुर्गा की 12 फीट ऊंची कलात्मक प्रतिमा के साथ भगवान शिव और राक्षस की आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

करीब 9 हजार वर्गफीट क्षेत्र में तैयार हो रही झांकी की ऊंचाई 55 फीट होगी। पिछले साल समिति ने करीब 40 लाख रुपए की लागत से पंडाल तैयार किया था, जबकि इस बार पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए बजट 12 लाख रुपए रखा गया है।

आयोजकों के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए दो प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं और पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है। दर्शन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।

Next Post

72 वर्ष की हुईं अभिनेत्री रेखा

Sat Oct 10 , 2026
मुंबई, 10 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रेखा आज 72 वर्ष की हो गईं।10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा (मूल नाम भानुरेखा गणेशन) को अभिनय की कला विरासत में मिली।रेखा के पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। घर में फिल्मी माहौल से […]

You May Like