जंतर-मंतर जाने से पहले इटारसी में रोके गए CJP के 16 कार्यकर्ता, गोवा एक्सप्रेस से उतारा

इटारसी। दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले CJP के प्रदर्शन से पहले मध्य प्रदेश के इटारसी में पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। महाराष्ट्र से दिल्ली जा रहे CJP के 16 कार्यकर्ताओं को गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से उतार लिया गया। इनमें 11 युवक और 5 युवतियां शामिल हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबरन ट्रेन से उतारा और उनके साथ अभद्रता की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारे जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘जय भीम’ के नारे लगाए। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि पुणे से दिल्ली जा रहे 16 युवक-युवतियों को ट्रेन से उतारकर पार्क रिसॉर्ट में ठहराया गया है। हालांकि, उन्हें उतारने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है।

Next Post

GST के नए नियमों से किन कारोबारियों को मिलेगी राहत? रिफंड और रजिस्ट्रेशन होगा आसान

Fri Oct 9 , 2026
नई दिल्ली। GST से जुड़े प्रस्तावित बदलावों से छोटे कारोबारियों को टैक्स संबंधी प्रक्रियाओं में राहत मिलने की उम्मीद है। इन सुधारों में रिफंड की प्रक्रिया तेज करने, ऑनलाइन कारोबारियों के लिए रजिस्ट्रेशन आसान बनाने और जुर्माने से जुड़े नियमों में बदलाव जैसे प्रावधान शामिल हैं। रिफंड की प्रक्रिया होगी […]

You May Like

Play sound