रोज-रोज की मारपीट से त्रस्त पत्नी ने की शराबी पति की हत्या

इंदौर. गांधी नगर थाना क्षेत्र के जम्बुड़ी में घरेलू विवाद के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी सूरज बाई को हिरासत में लिया है. मृतक संतोष डावर विमानतल पर विमानों में फ्यूलिंग का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां हैं.

संतोष शराब पीने का आदी था और नशे में पत्नी व बेटियों के साथ मारपीट करता था. रविवार रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इस दौरान संतोष ने पत्नी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद देर रात सोते समय पत्नी ने संतोष पर वजनदार वस्तु से हमला किया और गला दबा दिया. घटना की जानकारी मिलने पर गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और संतोष को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पत्नी को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ कर घटना के पूरे घटनाक्रम और हत्या की वजह की जांच की जा रही है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि मामले में जांच जारी है और आरोपी पत्नी से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

हाई-वे के ढाबों पर थाने, अस्पताल और एंबुलेंस के नंबर होंगे प्रदर्शित

Mon Oct 5 , 2026
उज्जैन। महाकुंभ की तैयारी के बीच में सडक़ सुरक्षा पर भी गंभीरता से न सिर्फ चर्चा की गई,बल्कि कई बड़े निर्णय भी लिए गए, दुर्घटना की स्थिति में होटल रेस्टोरेंट के बाहर भी जरूरी नंबर लिखा होना चाहिए ताकि प्रभावितों को तुरंत इलाज मिल सके, 50 करोड़ श्रद्धालु जब कुंभ […]

You May Like