टैंकर का तेल बड़ा तालाब में समाया: जलीय जीवों पर संकट, शहर की 20% आबादी को दूषित पानी का डर

भोपाल: राजधानी के बड़े तालाब पर बने वीआईपी रोड कोहेफिजा चौराहे और शीरीन नदी के पास दो दिन पहले सोयाबीन के तेल से भरे टेंकर पलटने की घटना हुई थी. टैंकर में करीब 35 टन रिफाइंड सोयाबीन तेल भरा था, जिसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई थी. सडक़ पर हजारों लीटर तेल बह गया था. जिसमें किसी भी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई. टेंकर पलटने के बाद वहां पर तेल की लूटमारी तो जनता ने की ही थी.

उसके बाद काफी बड़ी मात्रा में वहीं तेल बड़े तालाब में बहकर मिल गया. उसका असर अब तालाब के पानी में देखने को मिल रहा है. वीआईपी रोड के किनारे सभी तरफ पानी के ऊपर दिखाई दे रहा है. जिसका असर तालाब के जलीव जीव जन्तुओं पर दिखाई देने लगा है. बताया जाता है तालाब में मछलियों सहित अन्य जीव जन्तुओं को ऑक्सीजन की कमी के चलते मरना शुरू हो गए हैं. और अब यह तेल पूरे तालाब में धीरे धीरे आगे बढ़ता जा रहा है. जिसका असर आने वाले दिनों में जीव जन्तुओं के साथ ही शहर की जनता पर भी पड़ेगा.
20 प्रतिशत जनता को तालाब से होता पानी सप्लाय
शहर में पानी सप्लाय का एक बड़ा हिस्सा बड़ा तालाब भी निभाता है. यहां से शहर की लगभग 20 प्रतिशत जनता को पानी सप्लाय होता है. अब जब पानी तेल मिल गया है तो संभवत: यही पानी शहर की जनता को भी सप्लाय होगा. जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा. साथ ही तालाब में तेल की परत बनी रहेगी जिससे उसके जीव जन्तु मरने से दूषित पानी भी सप्लाय होगा. जो आगे चलकर बीमारी को जन्म देगा.
राहगीरों को दुर्गंध का करना पड़ेगा सामना
नगर निगम ने अगर इस तेल को पानी से अलग कर निकालने की कार्रवाई जल्द नहीं की तो वीआईपी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में जो तालाब के किनारे बसे हैं. वहां जीवजन्तुओं के मरने से निकलने वाली दुर्गंध का सामना करना पड़ेगा. वर्तमान में मछलियों के मरने की जानकारी सामने आ रही है. जो दुर्गंध और बीमारी फैलाने की बड़ी वजह बनेगी

Next Post

अमेरिका के ओहियो में हिंदू मंदिर पर हमला

Sat Oct 3 , 2026
वाशिंगटन, 03 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने बताया कि एक या अधिक लोगों ने मंदिर की इमारत पर कथित तौर पर ईंटें फेंकीं, जिससे काफी नुकसान हुआ। एचएएफ के अनुसार, ग्रेटर क्लीवलैंड क्षेत्र के रिचमंड […]

You May Like