IAS मर्डर: केयरटेकर के बाद अब 1 करोड़ के पुराने विवाद पर पुलिस की नजर  

भोपाल। रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का शक घर के केयरटेकर वरुण कुमार पर है, जो वारदात के बाद से फरार है।

सूरज नगर स्थित घर में बुधवार सुबह राकेश अग्रवाल का शव मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान थे और अलमारी के लॉक टूटे मिले। वहीं किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला था, जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी।

पुलिस के मुताबिक हत्या रात 12 से 2 बजे के बीच हुई। रात करीब 2:15 बजे वरुण CCTV में पिट्ठू बैग लेकर भदभदा की ओर जाता दिखाई दिया। उसकी आखिरी लोकेशन कुरवाई-बीना रोड पर मिली है।

अब पुलिस पुराने लेन-देन विवाद का एंगल भी जांच रही है। राकेश अग्रवाल ने करीब 11 महीने पहले अजीत पाटनी के खिलाफ एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। अक्टूबर 2025 में FIR के बाद अजीत गिरफ्तार हुआ था।

हमने इस मामले में रातिबड़ टीआई रासबिहारी शर्मा से बात की, उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी इस पुराने विवाद को हत्या की वजह नहीं माना है। हत्या के मामले में जांच जारी है आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी वजह और वारदात की कड़ी साफ हो सकेगी।

Next Post

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर हेमंत खंडेलवाल का पलटवार, बोले- कांग्रेस शासन का हिसाब भी दें

Thu Oct 1 , 2026
भोपाल। राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बालाघाट के वर्तमान मुद्दों पर सवाल उठाए हैं, लेकिन उन्हें कांग्रेस शासनकाल के अतीत का भी जवाब देना चाहिए। खंडेलवाल ने बालाघाट में नक्सलवाद का मुद्दा […]

You May Like