मानसून बिदा होने को, तालाब पड़े खाली..

इंदौर: इस साल इंदौर साहित पूरे मालवा निमाड़ क्षेत्र में औसत से बहुत कम बारिश हुई है. अब मानसून विदाई का समय आ चुका है. शहर के सभी तालाब ख़ाली पड़े है. स्थिति यह है कि दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र में जल आपूर्ति के बढ़े स्रोत बिलावली और यशवंत सागर तक  खाली है। बिलावली तालाब में 70त्न पानी नहीं आया है।
कम बारिश होने से शहर के छोटा सिरपुर को छोड़कर बाकी सारे तालाब ख़ाली पड़े है। उसमें भी दो तालाब में पानी ही नहीं आया, मतलब यह है कि सूखे ही है और एक बूंद पानी नहीं है। सबसे गंभीर हालत तो बड़ा बिलावली तालाब के है, जो 70 प्रतिशत खाली है, जो सिर्फ 11 फीट ही भराया है।

कल सुबह तक यशवंत सागर में 16.5 फीट , छोटा सिरपुर पूरी क्षमता से एवं बड़ा सिरपुर में 11 फीट पानी ही भराया है। वहीं लिंबोदी और छोटा बिलावली तालाब सूखे है। दोनों तालाबों में मानसून के शुरू होने से आज तक पानी का लेवल जीरो पर ही है।    शहर में नगर निगम तालाबों में पानी आने की चैनल सफ़ाई और अतिक्रमण हटाने का लाख दावा करें, पर हकीकत बढ़ते पक्के निर्माण और सड़कों से तालाबों में पानी आने के रास्ते बंद हो गए है। तालाब कैचमेंट एरिया में कॉलोनियों और भारी बसाहट ने पानी आने रास्ता बहुत छोटा हो गया है।
इसका परिणाम है कि दो तालाबों की छोड़कर बाकी तालाबों में 40 प्रतिशत भी पानी नहीं आया है और दो तालाब सूखे पड़े है। मानसून जाने का समय आ गया है और शहर के सभी तालाबों में पानी नहीं आया है। आने वाले दो महीने बाद ही शहर में पानी का हाहाकार मचना तय है, क्योंकि शहर के अधिकांश बोरिंगों में पानी नहीं आया है। कुछ बोरिंग से पानी शुरू भी हुआ , लेकिन ज्यादा समय तक दम नहीं भर पाएंगे।

शहर के तालाबों में जलस्तर निम्न स्थिति : –

नाम                        वर्तमान स्थिति            क्षमता

* यशवंत सागर              16.5 फीट                19 फीट
* पिपलियापाला             6.6 फीट                 22 फीट
* बड़ा सिरपुर                11.0 फीट                16 फीट
* छोटा सिरपुर               13.5 फीट                13 फीट
* बड़ा बिलावली            11.0 फीट                34 फीट
* छोटा बिलावली           00.0 फीट               12 फीट
* लिंबोदी                      00.0 फीट               16 फीट

Next Post

राजस्थान क्रिकेट संघ चुनाव में सभी 30 नामांकन पत्र पाये गये सही

Mon Sep 28 , 2026
जयपुर (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के 29 सितंबर को होन वाले चुनाव के लिए दाखिल सभी 30 नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं। सहायक चुनाव अधिकारी आर एस हाडा के अनुसार इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी धनंजय सिंह खींवसर, दीनदयाल कुमावत, पराक्रम सिंह राठौड़ राजेश […]

You May Like