कुएं में गिरी गाय का रेस्क्यू कर शिव मारुति*युवा संगठन सामतपुर ने पेश की मिसाल

अनूपपुर,नवभारत । कुछ युवाओं में मानवता के कई उदाहरण देखने को मिलते हैं जो की इंसान और जानवर में कोई फर्क नहीं समझते और मानवता को सर्वोपरि मानते हुए अपने धर्म,अपने फर्ज को निभाते हैं।ऐसा ही वाक्या अनूपपुर जिले से लगभग 4 किलोमीटर दूर श्री बालाजी भोजनालय के पास हुआ। जहां एक गाय कुएं में गिर गई।जिसकी सूचना मिलते ही शिव मारुति युवा संगठन सामतपुर(अनूपपुर) ने चचाई रोड परसवार में कुए में गिरे हुए गाय को पानी मे उतर कर नगर के अन्य भाई बंधुओं के साथ लगातार 3 घंटे कोशिश के बाद क्रेन की मदद से तत्काल रेस्क्यू किया। कुएं में गिरी गाय अब पूरी तरह से स्वस्थ है।वहीं शिव मारुति युवा संगठन सामतपुर(अनूपपुर) ने सभी गौ सेवकों को सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं और सभी से अपील की हैं की एक कदम गौ सेवा कि ओर बढ़ाएं जिससे आगे इसी तरह गौ माता की जान बचाई जा सकें। बताया गया कि शिव मारुति युवा संगठन सामतपुर(अनूपपुर)के युवकों द्वारा जो नेक कार्य किया गया उसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है।कुएं में गिरी गाय अब पूरी तरह से स्वस्थ है।जिसने भी देखा सभी ने शिव मारुति युवा संगठन के सदस्यों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।जिन्होंने मानवता को सर्वोपरि मानकर नेक कार्य किया एवं लोगों के सामने अनोखी मिसाल पेश की।

Next Post

विद्यार्थियों ने समझे आपदा में बचाव के तरीके

Mon Jul 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email डब्ल्यू. एस. ई. सी. हाई स्कूल में सुरक्षा वर्कशॉप अयोजित जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन जबलपुर मंडल द्वारा संचालित डब्ल्यू एस ई सी हाई स्कूल में सोमवार को एन डी आर एफ के निरीक्षक चमन […]

You May Like