नाबालिग बालिका के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल


सिंगरौली : बरगवां थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अपहृत बालिका को भी दस्तयाब कर विधि अनुसार उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी अनुसार थाना बरगवां में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट पर अपराध पर धारा 137(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को छत्तीसगढ़ के ग्राम मोहरसोप से दस्तयाब किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग का अपहरण किए जाने की बात सामने आने पर प्रकरण में धारा 87 बीएनएस का इजाफा किया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनप्रसाद नाई उर्फ कप्तान ठाकुर पिता परशुराम नाई उम्र 23 वर्ष निवासी नवाटोला थाना चांदनी-बिहारपुर जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 एफबी 4157 भी जप्त की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल सिंगरौली भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के साथ सउनि राजलाल भौंरे, प्रआर अवधलाल सोनी, आर चन्द्रकेश यादव एवं शिवानी कौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

यूएनजीए में नेतन्याहू का ईरान पर हमला करने को सबसे आसान फैसला बताना, कई देशों के राजनयिकों ने किया वॉकआउट

Fri Sep 25 , 2026
न्यूयॉर्क,  संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने संबोधन में ईरान को लेकर एक बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है। नेतन्याहू ने मंच से कहा कि ईरान पर हमला करना उनके अब तक के राजनीतिक करियर के सबसे आसान फैसलों में से […]

You May Like