अलग-अलग इलाकों से नाबालिग समेत कई लापता

इंदौर. शहर और आसपास के इलाकों में अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग समेत कई लोग लापता हो गए. द्वारकापुरी में एक परिवार की नाबालिग बेटी काम पर जाने का कहकर निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी. वृंदावन कॉलोनी-भाटखेड़ी रोड और महेश यादव नगर से भी नाबालिगों के लापता होने की शिकायतें मिली हैं. बड़गोंदा क्षेत्र के ग्राम मेढ़ और ग्राम अवलाय से भी एक-एक नाबालिग के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं. बेटमा से 27 वर्षीय छोटू पिता देवीलाल भी लापता है. पुलिस ने नाबालिगों की तलाश के लिए ऑपरेशन मुस्कान के तहत तलाश शुरू की है.

Next Post

किन्नर का रूप धारण कर ट्रकों को रोकने का आरोप, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

Tue Sep 22 , 2026
छिंदवाडा। कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा में किन्नर का रूप धारण कर ट्रकों को रोककर चालकों से रुपये मांगने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में करीब चार से पांच युवक किन्नर की वेशभूषा में सड़क पर नजर आ रहे हैं। वे ट्रकों को रोककर चालकों से रुपये लेते अथवा […]

You May Like