श्री कृष्ण के ससुराल उज्जैन में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी 

उज्जैन। शुक्रवार को महाकाल की नगरी में भगवान श्री कृष्ण के जयकारे गूंजेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कान्हा जी का जन्मदिन मनाने के लिए शहर आएंगे और कई मटकी फोड़ कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन आएंगे। मुख्यमंत्री शहर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। वे शहीद पार्क पर रात 1 बजे मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होने के साथ भगवान द्वारकाधीश गोपाल मंदिर पहुंचकर आरती और पूजन-अर्चन करेंगे। सीएम ऋषि सांदीपनि आश्रम भी जाएंगे, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने भगवान बलराम और मित्र सुदामा के साथ 64 दिन रहकर शिक्षा प्राप्त की थी। यहां रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आरती होगी, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होकर दर्शन-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री के नारायण धाम जाने की भी संभावना है। मान्यता है कि अध्ययन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा यहां लकड़ी लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी डॉ. मोहन यादव नारायण धाम की यात्रा निकालते रहे हैं। समय मिलने पर वे यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वाहन को वातानुकूलित बनाया गया है, ताकि मौसम के अनुसार लड्डू की गुणवत्ता और शुद्धता बनी रहे। बैंक के विपिन सतोरिया ने नवभारत से चर्चा में बताया कि बैंक की ओर से पूर्व में भी महाकाल मंदिर को श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए ई कॉर्ट वाहन भेंट किए गए हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक को टेंपल बॉन्ड योजना के तहत भी जोड़ा गया है और बैंक द्वारा उज्जैन विकास प्राधिकरण को करीब 600 करोड़ रुपए का ऋण दिया जा रहा है। बैंक का कहना है कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग की इसी परंपरा के तहत जन्माष्टमी पर लड्डू वाहन महाकाल मंदिर को समर्पित किया जा रहा है। इसी तरह भैरवगढ़ मार्ग पर सांदीपनि आश्रम के पीछे स्थित मित्रवृंदा धाम में भी मुख्यमंत्री के पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां गिरीश गुरु द्वारा जन्माष्टमी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। मान्यता के अनुसार मित्रवृंदा उज्जैन की निवासी और भगवान श्रीकृष्ण की पांचवीं पटरानी थीं। इस कारण उज्जैन को भगवान श्रीकृष्ण का ससुराल भी माना जाता है।

 

जन्माष्टमी पर शहर में होंगे कई आयोजन

 

जन्माष्टमी को लेकर पूरे उज्जैन में धार्मिक उत्साह रहेगा। विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित होंगे और मुख्यमंत्री के कई संस्थाओं के आयोजनों में शामिल होंगे। जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों महाकाल मंदिर को एक वातानुकूलित लड्डू वाहन भेंट किए जाने और उसके लोकार्पण की तैयारी है। इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से इस संबंध में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक को आवेदन दिया गया है। यह वाहन चिंतामण मंदिर के समीप स्थित लड्डू यूनिट से महाकाल मंदिर तक प्रसाद के लड्डू लाने-ले जाने के लिए उपयोग किया जाएगा।

Next Post

शान्तो की एशियन गेम्स के लिए बंगलादेश की टी 20 टीम में वापसी

Wed Sep 2 , 2026
ढाका, 02 सितम्बर (वार्ता) बंगलादेश ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए सीनियर बल्लेबाज़ नजमुल हुसैन शान्तो को अपनी टी 20 टीम में वापस बुलाया है। शान्तो, जिन्होंने हाल ही में डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ बंगलादेश को एक यादगार टेस्ट जीत दिलाई थी, इस […]

You May Like