मायके में रह रही पत्नी पर पति ने चाकू से किए वार

इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में पत्नी के मायके में रहने से नाराज पति ने उसके घर के बाहर पहुंचकर विवाद किया. परिजन और आसपास के लोग उसे समझा रहे थे, तभी उसने चाकू निकालकर पत्नी पर कई वार कर दिए. घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.ऋषि पैलेस निवासी नेहा बैरागी ने पुलिस को बताया कि पति सावन बैरागी नशे का आदी है और उसके साथ मारपीट करता था. पति की प्रताड़ना के चलते वह पिछले तीन-चार महीने से अपने माता पिता के घर रह रही थी.

नेहा ने पुलिस को यह भी बताया कि सावन मायके के बाहर आया और उसके साथ माता पिता को भी गालियां देने लगा. परिवार और आसपास के लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान सावन ने जेब से चाकू निकाल लिया. आरोप है कि उसने नेहा के पेट के निचले हिस्से, दाहिने कंधे और हाथ की भुजा पर तीन चार वार किए. हमले में नेहा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी. वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से निकल गया. द्वारकापुरी पुलिस ने नेहा की शिकायत पर सावन बैरागी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

ईरान ने कुवैत, बहरीन, जॉर्डन और इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा किया

Wed Sep 2 , 2026
तेहरान 02 सितंबर (स्पूतनिक/वार्ता) ईरान के सैन्य बलों ने देश में एक विवाह समारोह पर हुए घातक अमेरिकी हमले के जवाब में कुवैत, बहरीन, जॉर्डन और इराक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। […]

You May Like